बिहार के पति-पत्नी ने बेटी संग गुजरात में सुसाइड किया:शेयर मार्केट में घाटे के बाद तनाव था परिवार; 3 पन्नों का सुसाइड नोट मिला

बिहार के रहने वाले एक परिवार के तीन लोगों ने गुजरात के सूरत में सामूहिक सुसाइड किया है। इसमें पति, पत्नी और एक बेटी की मौत हो गई है। जबकि दूसरी बेटी की जान बच गई है। सभी ने कीटनाशक पी लिया। यह घटना सूरत के वेसु इलाके स्थित हैप्पी एलीगेंस बिल्डिंग की है। सामूहिक सुसाइड के पीछे शेयर मार्केट में हुए घाटे और उधारी का दबाव बताया जाता है। घर से एक सुसाइड लेटर भी मिला है। जिसनें वैभव रुंगटा नाम के शख्स पर टॉर्चर करने का आरोप है। अब कड़ी दर कड़ी ट्रिपल सुसाइड की पूरी कहानी पढ़िए मृतक बालमुकुंद खेतान मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। पिछले दो सालों से घर बैठकर शेयर बाजार का काम करते थे। शेयर मार्केट की घाटे की वजह से बाला मुकुंद ने कुछ लोगों से उधार पैसे लिए हैं। बाला मुकुंद पर पैसे वापस करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था। आसपास के लोगों का कहना है कि इन्हीं दबाव से बाला मुकंद ने ऐसा कदम उठाया होगा। पुलिस को घर से 3 पन्ने का सुसाइड नोट मिला है। इसमें वैभव रूंगटा नामक व्यक्ति पर आर्थिक और मानसिक दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सुसाइड नोट में लिखा है, आरोपी ने बालमुकुंद की कार और क्रेडिट कार्ड अपने कब्जे में ले लिए थे। कार्डों से वैभव ने अनावश्यक खरीदारी भी की थी, जिससे परिवार पर आर्थिक बोझ और मानसिक तनाव बढ़ता गया। पत्नी ने अपने पिता को किया कॉल घटना की जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े चार बजे प्रियंका ने अपने पिता को फोन करके बताया कि उनके पति बालमुकुंद कमरे में बेहोश हालत में पड़े हैं। घबराए हुए पिता तुरंत बेटी के घर पहुंचे तो वहां का नजारा भयानक था। बालमुकुंदभाई बिस्तर के नीचे बेहोश पड़े थे, जबकि प्रियंका और उनकी दो बेटियां भव्या (9) और प्रार्थ्वी (7) भी बेहोश थीं। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस बुलाई गई थी, लेकिन मेडिकल स्टाफ ने जांच के बाद बालमुकुंदभाई को मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर, गंभीर हालत में रहने वाली प्रियंका और दोनों बच्चियों को तुरंत वेसु की ग्रीनलीफ अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पापा-मम्मी डायरी में कुछ लिख रहे थे मासूम बच्ची ने अपने नाना को बताया कि इस घटना से पहले मम्मी-पापा एक डायरी में कुछ लिख रहे थे। पुलिस को जांच के दौरान बेडरूम से एक डायरी मिली है, जो मृतक द्वारा लिखी गई सुसाइड नोट साबित हुई है। डायरी के अनुसार, अलथाणा क्षेत्र में रहने वाला वैभव शिवकुमार रुंगटा नाम का शख्स बालमुकुंद को लगातार प्रताड़ित करता था। वैभव ने बालमुकुंद के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके महंगे कपड़े खरीदे थे और जबरदस्ती खाते से पैसे भी निकाल लिए थे। पैसे मांगने पर धमकाता था वैभव सुसाइड नोट में खुलासा हुआ है कि जब बालमुकुंद अपना पैसा वापस मांगते थे तो वैभव उन्हें धमकाता था। आशंका है कि आर्थिक कर्ज बढ़ जाने और आरोपी की लगातार मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर बालमुकुंदभाई ने पूरे परिवार को एल्युमिनियम फॉस्फाइड (पामफॉस) नामक जहरीला पाउडर पिला दिया होगा। आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं वेसु पुलिस स्टेशन की पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। 108 एंबुलेंस सेवा ने मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की थी। बाद में अस्पताल में दो और मौतें दर्ज की गईं। पुलिस ने मृतक के ससुर की शिकायत के आधार पर आरोपी वैभव शिवकुमार रुंगटा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब जांच कर रही है कि आरोपी ने अब तक कितने रुपए ऐंठे थे और इसमें कोई और शामिल है या नहीं। साइड नोट सहित अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अस्पताल में इलाज करा रही मासूम बच्चियां और मां की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *