स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान और उत्पीड़न के आरोपों को लेकर प्रदेश में कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वाराणसी में शंखनाद कर सरकार को चेतावनी भी दी। कलेक्ट्रेट पर पुलिस वालों को धक्का देकर कांग्रेस नेता डीएम पोर्टिको तक पहुंचकर नारेबाजी की। आगरा में कांग्रेसियों ने शंकराचार्य के पोस्टर लहराए। वहीं लखनऊ में अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में NSUI ने होर्डिंग लगाई गई है। लिखा- सनातन विरोधी अजय सिंह बिष्ट, ‘जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। वाराणसी महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे (एड.) ने कहा- मौनी अमावस्या पर पुलिस ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद एवं उनके शिष्यों को स्नान करने से रोका। पुलिस ने दुर्व्यवहार किया और थाने ले जाकर उन्हें प्रताड़ित किया। उन्होंने कहा- षड्यंत्र के तहत शंकराचार्य और स्वामी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी समेत अन्य के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कर उनकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने का प्रयास किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि एफआईआर दर्ज कराने वालों की पृष्ठभूमि की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से कराई जाए, ताकि पूरे मामले की पारदर्शी जांच सुनिश्चित हो सके। उनका कहना था कि निष्पक्ष जांच से ही सत्य सामने आएगा और धार्मिक परंपराओं की गरिमा सुरक्षित रह पाएगी। कांग्रेस के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए