मोतिहारी पुलिस ने एक संगठित सेक्स रैकेट गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में मुख्य सरगना समेत 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। यह खुलासा छतौनी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर किया गया। ASP हेमंत सिंह को सूचना मिली थी कि छतौनी थाना क्षेत्र में एक संगठित सेक्स रैकेट गैंग एक्टिव है। इस जानकारी के वेरिफिकेशन के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। मामले से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. दिल्ली और दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थी लड़कियां पुलिस जांच में सामने आया कि नंदलाल नामक व्यक्ति इस रैकेट का संचालन कर रहा था। वह ग्राहकों को वॉट्सऐप के जरिए लड़कियों की तस्वीरें भेजकर पसंद करवाता था। सौदा तय होने के बाद भुगतान QR कोड के माध्यम से लिया जाता था। आरोपी ने यह भी बताया कि आवश्यकता पड़ने पर दिल्ली और अन्य राज्यों से भी लड़कियां बुलाई जाती थीं। लड़कियों की तस्वीरें दिखाईं और सौदे की बात की पुलिस ने एक सिपाही को सिविल ड्रेस में ग्राहक बनाकर नंदलाल के पास भेजा। आरोपी ने सिपाही को वॉट्सऐप पर कई लड़कियों की तस्वीरें दिखाईं और सौदे की बात की। इसके बाद पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सभी महिलाएं अलग-अलग स्थानों पर रहती थीं पूछताछ में नंदलाल ने बताया कि सभी महिलाएं अलग-अलग स्थानों पर रहती थीं। फोन पर सौदा तय होने के बाद उन्हें ग्राहक के बताए पते पर भेजा जाता था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर चार महिलाओं को हिरासत में लिया। पूछताछ में इन महिलाओं ने भी इस धंधे में शामिल होने की बात स्वीकार की है। जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 7-8 महीने से रैकेट को कर रहा था ऑपरेट मुख्य आरोपी नंदलाल ने खुलासा किया कि वह पिछले सात-आठ महीनों से इस रैकेट का संचालन कर रहा था। उसने बताया कि एक टीवी कार्यक्रम देखकर उसे इस तरह से काम करने का विचार आया था। वह एक ही स्थान पर धंधा चलाने के बजाय ग्राहकों के घर पर महिलाओं को भेजता था, जिससे अधिक कमाई होती थी और पकड़े जाने का खतरा कम रहता था। आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई एएसपी हेमंत सिंह ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।