कैथल जिले के चिल्ड्रन और जवाहर पार्क में दौरे के दौरान डीसी अपराजिता ने नगर परिषद के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। पार्क के निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अधिकारी देर से पहुंचे, जिस पर डीसी ने उनको फटकारा। पार्क की सफाई, सौंदर्यकरण, रिपेयर और होटलों के सीवरेज की गंदगी तीर्थ में डालने को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों शख्त दिशा निर्देश दिए। एक्सईएन बोले- जाम में फंस गए थे डीसी अपराजिता बुधवार को पार्क का दौरा करने पहुंची थी। दौरे के समय जब नगर परिषद के EO, एक्सईएन और जेई पार्क में डीसी के पहुंचने के बाद पहुंचे, तो डीसी ने जमकर फटकार लगाई। इस पर एक्सईएन ने जाम में फंसने पर लेट होने की बात कही और डीसी से मौके पर ही माफी मांगी। गंदगी को लेकर लगाई क्लास डीसी ने पार्क का दौरा करते हुई महिला शौचालय, तीर्थ में गंदगी को लेकर भी अधिकारियों की क्लास लगा दी। जब डीसी ने तीर्थ के सौंदर्यकरण को लेकर अधिकारियों से पूछा, तो अधिकारियों ने 25 दिन के अंदर काम को पूरा करने की बात कही। वहीं तीर्थ में होटल और दुकानों द्वारा डाली जा रही गंदगी को लेकर होटल और दुकानों वालों के चालान करने के निर्देश दिए। पार्क में नशेड़ियों के घूमने पर उठे सवाल डीसी अपराजिता ने कहा कि उन्होंने पार्क का दौरा किया है। पार्क में जो कमियां पाई गई, उनको दूर करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। पार्क में नशेड़ियों के घूमने के सवाल पर डीसी ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को रेगुलर चैकिंग के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही पार्क का सौंदर्यकरण किया जाएगा।