कांगड़ा पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार:हेरोइन बरामद, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज, एक मंडी जिले का रहने वाला

कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। बता दे कि पुलिस ने मुखबिर से सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 32.56 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस राणा (23) निवासी मलेहड़ जिला कांगड़ा और सुधांशु सोनी (26) निवासी लड़भड़ोल, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि टीम गश्त पर थी तभी उन्हें सूचना मिली कि प्रिंस राणा अपने मुंहबोले भाई सुधांशु सोनी के साथ मलेहड़ स्थित अपनी माता के रिहायशी मकान में चिट्टा बेचने का धंधा कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। नियमानुसार मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 32.56 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। दो आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन बरामद छापेमारी के दौरान दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में पुलिस थाना बैजनाथ में अभियोग संख्या 28/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है। जिला कांगड़ा पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए गश्त, निगरानी और गुप्त सूचनाएं जुटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *