‘मेरी रसोई योजना’ पर कांग्रेस का एतराज:राजा वड़िंग बोले-पंजाब को दिवालिया कर रही AAP सरकार, फंड कहां से आएगा

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक दिन पहले ही मेरी रसोई योजना लॉन्च की। योजना के दायरे में सूबे के 40 लाख परिवार आएंगे। चुनावी साल में इस तरह की योजना लाने पर कांग्रेस पार्टी को एतराज है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को दिवालियापन की तरफ धकेल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस तरह की घोषणाओं से 2027 की शुरुआत में बनने वाली अगली सरकार पर भारी वित्तीय बोझ होगा। सत्ता में आने के लिए लाई जा रही ऐसी योजनाएं राजा वड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी को पता है कि उनकी दोबारा सरकार बनने वाली नहीं है। सरकार इस तरह की लुभावनी योजनाएं ला रही है ताकि वापसी की जा सके। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी आप सरकार नहीं आएगी। इसके बाद जो सरकार आएगी उसके लिए मुसीबतें खड़ी करके जा रही है। महिलाओं को अभी तक नहीं दिए 1000 रुपए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि AAP सरकार वादा करके उन्हें पूरा न करने के फार्मूले को फिर से अपना रही है। उन्होंने याद दिलाया कि हर महिला को 1000 रुपए देने का वादा किया गया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ। अब ठीक उसी तरह अब भी भारी वित्तीय जिम्मेदारियों वाली नई योजनाओं की घोषणाएं की जा रही हैं। सरकार के पास ब्याज देने के लिए नहीं पैसे वड़िंग ने कहा कि जब राज्य के पास मौजूदा कर्ज पर ब्याज चुकाने के लिए भी पर्याप्त धन नहीं है, तो नई योजनाओं के लिए पैसा कहां से आएगा। जो स्पष्ट रूप से आने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर की जा रही हैं। सरकार पहले योजना के लिए फंड का स्रोत बताए उन्होंने सरकार से सवाल किया कि किसी भी नई योजना की घोषणा से पहले उसके लिए फंड के स्रोत स्पष्ट किए जाएं। वड़िंग ने कहा कि राज्य का कर्ज पहले ही 4 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो चुका है और कांग्रेस पंजाब को और कर्ज में डूबने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि AAP पार्टी को लगता है कि उसके पास अब खोने के लिए कुछ नहीं बचा है, क्योंकि उसे एहसास हो चुका है कि वापसी की कोई संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *