जींद में 3 दिवसीय होली उत्सव में खूब उड़ा गुलाल:’ब्रज रसामृत’ के रस में डूबा अग्रवाल समाज; जमकर नाची महिलाएं

जींद के गांधी नगर स्थित सेवा सदन में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जींद की महिला विंग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ब्रज रसामृत एवं होली महोत्सव संपन्न हो गया है। यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और रंगों के उल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव के तीनों दिन सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे महोत्सव के दौरान परिसर में भक्ति, संगीत और रंगों का उल्लास छाया रहा। महोत्सव के दौरान मंच पर राधा-कृष्ण की भव्य झांकी सजाई गई थी। इसके समक्ष कथा वाचन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मथुरा से आए प्रसिद्ध कथा व्याख्याता अक्षित लाडली शरण ने ब्रज रसामृत पर भावपूर्ण व्याख्यान दिया। श्रद्धालुओं ने इसे मंत्रमुग्ध होकर सुना। देखें होली उत्सव की चार PHOTOS… महोत्सव के समापन अवसर पर भव्य होली उत्सव मनाया गया। इसमें रंग, गुलाल और फूलों की होली खेली गई। महिलाओं और बच्चों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की महिला प्रधान डॉ. रजनीश जैन, अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल, प्रमुख समाजसेवी डॉ. मीना शर्मा, महिला विंग की प्रधान पुष्पा अग्रवाल, युवा नेता मयंक गर्ग, अशोक जैन, पूर्व प्रधान डेजी जैन, मोनिका, मंजू सिंगला, शीतल, रेनू गर्ग, मीनाक्षी, कमलेश, संतोष, कोकिला, ममता, रेणु तायल, मीरा, सुनीता गर्ग, अंजू सिंगला, रजनी, नीलम, कविता, मोनिका गर्ग और बिंदू सहित अनेक महिलाएं व समाजसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *