अमृतसर| कचहरी रोड स्थित फ्लाईओवर के पास एक चैंबर से लगातार गंदा पानी बाहर निकल रहा है। लोगों का कहना है कि यह पानी कभी अपने आप सूख जाता है और फिर अचानक बाहर आने लगता है। लगातार बहते पानी और गंदगी के कारण आसपास का इलाका अस्वच्छ हो गया है। निवासियों ने नगर प्रशासन से अपील की है कि चैंबर की समय पर सफाई की जाए ताकि यह समस्या खत्म हो सके। उनका कहना है कि बिना सफाई के न केवल सड़क पर गंदगी बढ़ रही है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी उत्पन्न हो रहे हैं। – प्रीतम सिंह निवासी कचहरी चौक।