अमित कुमार बने एनआरएमयू के यूथ कन्वीनर

अमृतसर | नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन (एनआरएमयू) जंक्शन शाखा की शाखा परिषद की बैठक यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कामरेड हरविंदर सिंह ने की, जबकि शाखा सचिव कामरेड विवेक महाजन ने संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए रेलवे के मौजूदा हालात पर विस्तार से चर्चा की। शाखा सचिव विवेक महाजन ने कहा कि केंद्र सरकार ने यूनियन के दबाव के चलते आठवें वेतन आयोग का गठन तो कर दिया है, लेकिन इसे 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाना है। ऐसे में सरकार से अपील की गई है कि वेतन आयोग अपनी रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करे, ताकि कर्मचारियों को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने कर्मचारियों की लंबित मांगों और कार्यस्थल से जुड़े मुद्दों को भी बैठक में प्रमुखता से उठाया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यूनियन के यूथ विंग का पुनर्गठन किया गया। कामरेड अमित कुमार को यूथ कन्वीनर तथा कामरेड हरप्रीत सिंह को सह संयोजक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर कॉमरेड प्रदीप कुमार, संदीप बत्रा, हरसिमरन सिंह, सोहन बाबू यादव, सनी बब्बर, रविन्द्र गिल, रमेश यादव, अमन कुमार स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *