हिमाचल में कल से 4 दिन बारिश-बर्फबारी:तापमान में आएगी गिरावट, फरवरी में नॉर्मल से 83% कम बरसे बादल, आज साफ रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार में कल से चार दिनों तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 27 और 28 फरवरी को अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्के हिमपात के आसार है। इसके बाद 1 मार्च को मौसम साफ रहेगा। 2 और 3 मार्च को फिर से ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी तथा मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिला की ऊंची चोटियों पर नजर आएगा। इससे तापमान में भी हल्की गिरावट आएगी। हालांकि, मौसम में बदलाव से पहले ही प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। दो दिन पहले प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री ज्यादा चल रहा था जो अब 3.4 डिग्री रह गया है। न्यूनतम तापमान भी दो दिन पहले सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा था। अब यह 1.6 डिग्री सेल्सियस रह गया है। फरवरी में सामान्य से 83% कम बारिश प्रदेश में इस विंटर सीजन में अब तक सामान्य से 41 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है, जबकि फरवरी माह में बारिश की कमी और भी अधिक रही है। एक से 25 फरवरी के बीच सामान्य तौर पर 86.9 मिलीमीटर वर्षा होती है, लेकिन इस बार केवल 14.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से 83 प्रतिशत कम है। सेब पर पड़ेगी मार कम बारिश का असर आगामी दिनों में सेब समेत दूसरी फसलों पर पड़ सकता है। सेब बागवानों को अर्ली फ्लॉवरिंग की चिंता सती है, जबकि किसानों को मार्च-अप्रैल में ही पानी की कमी की चिंता सताने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *