वडाला में श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण शुरू

जालंधर | गांव वडाला में विकास कार्यों को गति देते हुए श्मशान घाट के रेनोवेशन (नवीनीकरण) का कार्य आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया गया है। श्मशान घाट की बाउंड्री वॉल (चारदीवारी) का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद, परिसर के भीतर के सुधार कार्यों के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई। सरपंच एडवोकेट संगीता रानी, एडवोकेट अश्वनी कुमार बब्बू ने गांव के विकास के लिए सभी से एकजुट होने की अपील की। यहां अली साईं बाबा बिट्टू शाह, रमनदीप सिंह रैनी, पंच जोगिंदर पाल, मंगत राम चोपड़ा, सोमराज, दर्शन सिंह, बरिंदर कुमार, मनजिंदर, हरदीप कौर, अमनप्रीत कौर, चरणजीत सिंह, देवराज, हरदेव चोपड़ा, चरणजीत सिंह मट्टू, बीरबल, टोनी, संदीप लाखा, राम सिंह तेजी व अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *