महोबा में एक पिकअप ने पांच महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा कानपुर-सागर एनएच पर आरटीओ कार्यालय के पास हुआ। महिलाएं शहर के मीरा पैलेस होटल में एक शादी समारोह में खाना बनाने का काम करके पैदल अपने घर लौट रही थीं। आरटीओ कार्यालय के पास पहुंचते ही एक बेकाबू पिकअप ने रौंद दिया। मृतकों में श्यामरानी (40), गीता (35) और पूर्व सभासद भागवती (50) शामिल हैं। श्यामरानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गीता और भागवती ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। भटीपुरा निवासी तुलसा और राजकुमारी गंभीर घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर… आगरा में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष: पुलिस के सामने चले लाठी-डंडे, फिर हुआ पथराव आगरा में वाहन खड़े करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इससे गली में रह रहे दो परिवार आमने-सामने आ गए। इसके बाद पुलिस तो आई, लेकिन मामला शांत होने की जगह बढ़ता चला गया। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हुआ। अफरातफरी मच गई। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। मामला थाना एत्माद्दौला का है। वायरल CCTV में दिख रहा है कि एक पक्ष दूसरे पक्ष की तरफ पुलिस को लेकर जा रहा है। पुलिस दोनों को समझाने की कोशिश करती है। कोई सुनने के लिए तैयार नहीं होता है। इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से ब्लैक शर्ट पहने हुए लड़का पीली टी-शर्ट पहने व्यक्ति को धक्का देता है। पूरी खबर पढ़ें सहारनपुर में मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार: पुलिस के रोकने पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में एक के पैर में गोली लगी सहारनपुर पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों बदमाश लूट के मुकदमें में फरार चल रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। काउंटर फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाशों को अरेस्ट कर लिया किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस, लूट के 2.80 लाख रुपए नगद और बाइक बरामद की है। मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर मथुरा में श्री कृष्णम शरणम् सोसाइटी की 9वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, नामचीन संत की अनुयायी थी
मथुरा के वृन्दावन की एक हाई-राइज सोसायटी की नौवीं मंजिल से गिरकर एक युवती की मौत हो गई। सोसाएटी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद लड़की को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि लड़की जिस बालकनी से नीचे गिरी है। वहां शीशा नहीं लगा है। वह डिस्बैलेंस होने से वह नीचे गिर गई। लड़की के घरवालों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया है। उन्होंने कोई शिकायत नहीं की है। घटना वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर एटा में नमाज के बाद दो गुटों में मारपीट, 3 लोग घायल; मस्जिद के अंदर हुई थी कहासुनी एटा में मस्जिद से नमाज पढ़कर निकले दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। जिससे घटना में दो सगे भाइयों सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मस्जिद के अंदर किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। नमाज के बाद जब लोग बाहर निकले तो विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। मामला अलीगंज शहर स्थित मोहल्ला काजी का है। पढ़ें परी खबर… 18 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को होली से पहले मिलेगा वेतन, स्कूल शिक्षा निदेशक ने आदेश जारी किए प्रदेश में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों को फरवरी महीने का वेतन का भुगतान होली से पहले किया जाएगा। स्कूल शिक्षा निदेशक ने शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों को मानदेय का भुगतान होली से पहले करने के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश में करीब 18 लाख से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों को हर महीने 1 तारीख को वेतन और मानदेय का भुगतान किया जाता है। इस बार होली 2 मार्च सोमवार के दिन है, 1 मार्च को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है। ऐसे में वेतन का भुगतान 3 मार्च को मंगलवार को होता। लेकिन शिक्षक संगठनों की ओर से शिक्षकों, विभाग के कर्मचारियों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों का वेतन-मानदेय होली से पहले करने की मांग की गई थी ताकि होली पर उनकी जेब तंग नहीं हो। स्कूल शिक्षा निदेशक ने मांग को वाजिब मांगते हुए होली से पहले वेतन और मानदेय भुगतान का आदेश जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग की ओर से होली से पहले वेतन भुगतान के आदेश जारी होने के बाद अब अन्य सरकारी महकमों में भी कर्मचारियों की ओर से होली से पहले वेतन भुगतान की मांग की जा रही है।