जालंधर के पीपीआर मार्केट जीएसटी के विभाग को बंधक बनाने के मामले में कारोबारी मेजर सिंह पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरअसल, 16 फरवरी को पीपीआर मार्केट में मेजर सिंह के दफ्तर पर GST विभाग की रेड की गई थी, इसमें जीएसटी टीम को बंधक बना लिया गया था। आरोप है कि विभाग की टीम को दफ्तर में 2 से 3 घंटे तक बंधक बनाया गया था। इसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप करने के बाद जीएसटी विभाग के अधिकारियों को छुड़वाया गया था। इस मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने विभाग के एडिश्नल कमिश्नर प्रशांत कुमार की शिकायत पर पूर्व पार्षद पति मेजर सिंह सहित 9 लोगों पर मामला दर्ज किया है। GST विभाग अधिकारियों को बंधक बनाने के आरोप में पुलिस ने मेजर सिंह, इंद्रजोत सिंह, प्रभजोत सिंह, तरुण शर्मा और 5 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रशांत कुमार ने शिकायत में बताया है कि उनके विभाग की टीम 16 फरवरी को पीपीआर मार्केट स्थित आरोपियों के रियल एस्टेट के दफ्तर में सर्च करने पहुंची थी। सर्च के दौरान काम में बाधा डालने और दुर्व्यहार का केस उन्होंने आरोप लगाया की सर्च के दौरान काम में खलल डाला गया और उन्हें काम करने से रोका गया। ऐसे में सर्च अभियान के दौरान मेजर सिंह, इंद्रजोत सिंह, प्रभजोत सिंह, तरुण शर्मा और 3-5 अन्य लोगों ने सरकारी अधिकारियों के काम में बाधा उत्पन्न की। इतना ही नहीं टीम के साथ दुर्व्यवहार करते हुए बंधक बनाया गया। इसके बाद टीम ने वहां से एक डीवीआर कब्जे में लिया है, इसकी फॉरेंसिक जांच के बाद उसकी कॉपी (सीडी) 48 घंटों के भीतर पुलिस को सौंपी जाएगी।