पानीपत रिफाइनरी में रेट मानकों को लेकर श्रमिकों का विरोध:वाटर कैनन और टियर गैस गाड़ी एक्टिव; दंगा विरोधी दस्ता मुस्तैद

पानीपत रिफाइनरी में सोमवार 23 फरवरी से चल रहे श्रमिकों का प्रोटेस्ट अब लगातार तूल पकड़ रहा है। सोमवार के अलावा श्रमिकों ने बुधवार को भी सुरक्षा बलों पर पथराव किया था। गुरुवार को फिर से माहौल गर्म होता दिखाई दे रहा है। एक दिन पहले सभी मांगें मान जाने के बाद श्रमिक संतुष्ट हो गए थे, लेकिन गुरुवार को फिर से श्रमिकों ने अपनी और मांग रख दी। सीटू के बैनर तले श्रमिक इक्ट्‌ठे हो गए और प्रदर्शन करने लगे। वहीं, पुलिस ने श्रमिकों को काम पर वापस लौटने की बात कही। माहौल गर्म होते देख पुलिस ने आज वाटर कैनन गाड़ी भी बुलाई है। दंगा विरोधी दस्ता भी मुस्तैद किया है और टियर गैस गाड़ी भी अलर्ट की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *