कपूरथला में लकड़ी का टहना गिरने से बच्ची की मौत:चूल्हे में जलाने के लिए तोड़ रही थी, बिहार की रहने वाली

कपूरथला जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां धालीवाल रोड पर लकड़ियां तोड़ने गई 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के सिर पर लकड़ी का एक टेहना गिरने से यह घटना हुई। मृतक बच्ची की पहचान कविता के रूप में हुई है। मृतक बच्ची के पिता तर्केश्वर माहथो, जो मंसूरवाल दोना औजला रोड के निवासी हैं और मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। उन्होने बताया कि उनकी बेटी कविता धालीवाल रोड पर चूल्हे में जलाने के लिए लकड़ियां तोड़ने गई थी। इसी दौरान एक भारी टेहना उसके सिर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही परिजन बच्ची को तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला ले गए। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शैलजा ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के शव को सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया गया है। इस घटना की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने और आगे की कार्रवाई करने में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *