पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स:गृहमंत्री अमित शाह की 14 मार्च को मोगा में रैली; शिक्षा मंत्री ने बच्चों से मांगी माफी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मार्च में पंजाब दौरा करेंगे। वे 14 मार्च को मोगा में एक रैली को संबोधित करेंगे। इसी रैली से बीजेपी अपनी 2027 चुनावी मुहिम का आगाज करेगी। इसके लिए बीजेपी की तरफ से तैयारियां की जा रही है। भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि पार्टी 14 मार्च को अमित शाह रैली करेंगे। “आओ मिलजुल कर बदलें पंजाब, सुखी रहे हमारा पंजाब” नाम से रैली करने जा रही है। यह रैली ऐसे समय आयोजित हो रही है। (पढ़ें पूरी खबर) मानसा में शिक्षा मंत्री बैंस ने बच्चों से मांगी माफी पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मानसा स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में बन रही नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया। मंत्री ने छात्रों से बातचीत की और स्कूल के पास बने कूड़ा डंप को हटाने के लिए नगर काउंसिल को निर्देश जारी किए। स्कूल में कुछ बच्चे टीनशेड के नीचे पढ़ाई करते मिले। इस पर मंत्री ने उनसे माफी मांगी और आश्वासन दिया कि अगले एक महीने में उन्हें नई और आधुनिक सुविधाओं से लैस शानदार स्कूल बिल्डिंग मिलेगी, जहां वे बेहतर माहौल में पढ़ाई कर सकेंगे।(पढ़ें पूरी खबर) पंजाबी सिंगर परमीश के मैनेजर से ₹10 करोड़ की रंगदारी मांगी लुधियाना में मशहूर पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमीश वर्मा के बिजनेस मैनेजर को लॉरेंस गैंग के नाम पर विदेशी नंबरों से कॉल कर 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए, तो वह परमीश वर्मा मैनेजर और उसके पूरे परिवार को जान से मार देगा। सराभा नगर पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में भाई रणधीर सिंह नगर (BRS नगर) निवासी हरविंदर सिंह उर्फ हार्डी ने बताया कि वह प्राइवेट बिजनेस करते हैं और लंबे समय से गायक परमीश वर्मा का सारा बिजनेस संभाल रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *