झांसी में छेड़छाड़ से आहत 9वीं कक्षा की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। वह बुधवार को घर पर अकेली थी। तभी दोगुनी उम्र का पड़ोसी घर में घुस आया। कमरे की कुंडी बंद करके छात्रा से जबरदस्ती करने लगा। तभी स्कूल से छात्रा का छोटा भाई घर पहुंच गया। उसने दरवाजा खोला तो आरोपी गंदी हरकत कर रहा था और छात्रा रो रही थी। भाई को देखते ही आरोपी छत से कूदकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। छात्रा ने बेइज्जती होने के डर से गुरुवार सुबह जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी ले गए। वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना मौंठ थाना क्षेत्र की है।
खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है…