रेवाड़ी में रिश्वत लेता जेई रंगे हाथों गिरफ्तार:ठेकेदार की पेमेंट के लिए मांगे एक लाख रुपए, 5 महीने बाद रिटायरमेंट

एसीबी की टीम ने रेवाड़ी के धारूहेड़ा में नगर पालिका के जेई को 90 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जेई ने ठेकेदार की पेमेंट पास करने के लिए एक लाख रुपए की मांग की थी। ठेकेदार की शिकायत पर विजिलेंस ने जेई हरीश को 90 हजार रुपए की रिश्वत के साथ पकड़ लिया। जेई हरीश की रिटायरमेंट में करीब 5 महीने का समय शेष बचा हुआ था। जेई के रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद नगर पालिका कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। लंबे समय से पेडिंग थे ठेकेदार के बिल बताया जाता है कि ठेकेदार राजबीर सिंह ने धारूहेड़ा नगर पालिका में विकास कार्यों को टेंडर लिया हुआ है। ठेकेदार विकास कार्यों की पेमेंट की फाइल लंबे समय से जेई हरीश के पास लंबित पड़ी हुई थी। जिसे लेकर जेई टालमटोल कर रहा था। पेमेंट के बिल पास करने के लिए दोनों में बाद में एक लाख रुपए की मांग की थी। ठेकेदार ने विजिलेंस को दी शिकायत जानकारी के अनुसार सौदा तय होने के बाद ठेकेदार राजबीर ने इसकी शिकायत विजिलेंस को की। विजिलेंस की टीम ने वीरवार को जेई को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। वीरवार को राजबीर विजिलेंस के दिए 90 हजार रुपए लेकर जेई के पास नगर पालिका पहुंचा। ठेकेदार ने जैसे ही जेई को रिश्वत दी। एसीबी की टीम ने जेई हरीश को रंगे हाथों दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *