छात्र ने सोनीपत की यूनिवर्सिटी में फंदा लगाया:सुसाइड नोट मिला; लिखा- प्रेमिका किसी दूसरे लड़के के साथ चली गई, ICU में भर्ती

सोनीपत राई स्थित एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में प्रेम प्रसंग से आहत एक छात्र ने अपने ही कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। छात्र को गंभीर हालत में फंदे से उतारकर तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई। छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। वहीं पुलिस मामले में जांच कर रही है। राई की यूनिवर्सिटी में हुई घटना घटना सोनीपत की राई स्थित प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी की है। यहां भिवानी जिले के बवानी खेड़ा निवासी छात्र सोनू पढ़ाई कर रहा है। उसी यूनिवर्सिटी में हिसार की रहने वाली एक छात्रा भी अध्ययनरत थी। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती बताई जा रही है और छात्र कथित रूप से छात्रा को पसंद करता था। दोस्ती, शक और फिर विवाद
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले छात्रा अपने घर हिसार चली गई थी। युवक को शक हुआ कि वह किसी अन्य युवक से भी बातचीत कर रही है। एक दिन उसने उसे किसी अन्य युवक से बात करते हुए देख लिया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। आज छात्र को यह जानकारी मिली कि छात्रा किसी अन्य युवक के साथ चली गई है।
आहत होकर उठाया खौफनाक कदम
छात्र इस बात से बेहद आहत हो गया। कथित रूप से लड़की के परिजनों ने भी उस पर शक जताया था। मानसिक तनाव में आए छात्र ने यूनिवर्सिटी के एक कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। गनीमत रही कि किसी कर्मचारी की नजर उस पर पड़ गई और उसे तुरंत नीचे उतार लिया गया।
सुसाइड नोट में क्या लिखा है सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं सोनू बवानी खेड़ा भिवानी का रहने वाला हूं। हिसार की रहने वाली लड़की आज उसका नाम लेकर किसी अन्य लड़के के साथ भाग गई है। वह लड़की मेरे पास नहीं आई है। वह मेरे अलावा किसी अन्य लड़के से भी बातचीत करती थी। आज मैं अपना जीवन समाप्त कर रहा हूं। इसमें किसी का दोस्त नहीं है। मेरी मौत का जिम्मेवार मैं खुद रहूंगा।
निजी अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र को तुरंत सोनीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे अस्पताल पहुंच चुके हैं।
पुलिस जांच में जुटी
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि छात्र के बयान लेने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
यह घटना एक बार फिर युवाओं में बढ़ते भावनात्मक तनाव और मानसिक दबाव की ओर इशारा करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में समय पर परामर्श और पारिवारिक संवाद बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी युवा को आवेश में आकर ऐसा कठोर कदम न उठाना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *