हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का गुरुवार को 5वां दिन रहा। शून्य काल की समाप्ति के बाद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप अहलावत की पत्नी और हरियाणा की एचसीएस अधिकारी गायत्री के नाम पर हंगामा हुआ। रोहतक से कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह हुड्डा की बेटी गायत्री हुड्डा को रिश्तेदार बताने का मुद्दा उठाया। कहा, कल मंत्री बेदी साहब ने जो भी कहा है, वह सच नहीं है। मेरे पास रिकॉर्ड भी है। इसके बाद विधायक रामकुमार कश्यप की ओर से लाए गए जी राम जी पर चर्चा के प्रस्ताव पर हंगामा हो गया। कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने कहा कि जी राम जी को लेकर इस हाउस में डिस्कशन से क्या होगा। इसे लेकर बत्रा की स्पीकर हरविंद्र कल्याण में तीखी बहस भी हुई। इस पर स्पीकर ने कह दिया कि आप यदि इस पर चर्चा करना चाहते हैं तो बोलिए अन्यथा और किसी विषय पर चर्चा नहीं की जाएगी। इसे लेकर कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। सीएम नायब सैनी ने कहा कि विपक्ष राम विरोधी है, हम निंदा प्रस्ताव लाएंगे। विधानसभा सत्र के पांचवें दिन की महत्वपूर्ण बातें… विनेश फोगाट जलभराव के फोटो दिखाई, स्पीकर बोले- मंत्री जी, ध्यान रखना सत्र की शुरुआत में जुलाना विधायक विनेश फोगाट ने जलभराव का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, मैं सदन में इस समस्या को लेकर कुछ फोटो लेकर आई हूं, लोगों को पानी निकालने के लिए बाल्टी का यूज करना पड़ता है। इसका जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण पाल पंवार ने कहा, सरकार इस पर काम कर रही है। एक कमेटी भी बनाई है, जो इस मामले में काम कर रही है। इस पर स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा, मंत्री जी विनेश का विशेष ख्याल र खो। बाबा साहेब के नाम पर हंगामा, मंत्री ढांडा बोले- इन्हें अब भारत रत्न याद आ रहे दोपहर 12 बजे सढ़ौरा की विधायक रेणू बाला ने यमुनानगर में यूनिवर्सिटी बनाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने यूनिवर्सिटी का नाम भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर रखने की भी मांग की। इस पर शिक्षा मत्री महीपाल ढांडा ने कहा प्रदेश में 15 विश्वविद्यालय हैं। ज्यादा तक मुझे ध्यान है कि इसकी घोषणा की हो चुकी। अब इन्हें भारत रत्न याद आ रहे हैं। इस पर सदन में हंगामा हो गया। स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने बीच में रोकते हुए कहा- नामकरण को लेकर कोई हंगामा करने वाली बात नहीं है। पहला सवाल ये है कि विश्वविद्यालय बनेगा या नहीं। सभी बाबा साहेब के अनुयायी हैं। जरूरत उन्हें अनुसरण करने की है। विधायक दांगी से बोले सीएम- 100% पैसा खाते में पहुंचा कांग्रेस विधायक बलराम दांगी ने कहा, 30 गांवों के 9000 किसानों ने मुआवजा के लिए अप्लाई किया था। इस किसानों में से 90 से 95% फसलों को नुकसान हुआ है। इनके खेतों में पानी भरा हुआ है। इनमें से अभी तक 1732 किसानों को मुआवजा दिया गया है। बाकी का काट दिया गया है। इसका जवाब देते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा, प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों को जो नुकसान हुआ है, उसका 100% पैसा खाते में पहुंचाया गया है। कांग्रेस के शासनकाल में पटवारी एक जगह बैठ जाते थे। हमने कार्रवाई की है, पटवारियों पर। हमारी सरकार ने आपके क्षेत्र में साढ़े छह करोड़ रुपया खराबे का भेजा हुआ है। मैं आपकी बुराई नहीं कर रहा है, लेकिन आपके समय में सिस्टम ही ऐसा था। हरियाणा विधानसभा में HCS गायत्री के नाम पर हंगामा शून्य काल की समाप्ति के बाद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप अहलावत की पत्नी और हरियाणा की एचसीएस अधिकारी गायत्री के नाम पर हंगामा हुआ। रोहतक से कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह हुड्डा की बेटी गायत्री हुड्डा को रिश्तेदार बताने का मुद्दा उठाया। कहा, कल मंत्री बेदी साहब ने जो भी कहा है, वह सच नहीं है। मेरे पास रिकॉर्ड भी है। गायत्री अहलावत फौज में अफसर थी, अब रिटायर हो हो गई है। मैं सदन से कहूंगा कि सदन में इसके खिलाफ प्रिवलेज मोशन लाया जाएगा। इस पर मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा, मैं कल भी इसी बात पर था। मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता था, लेकिन मुझे यह कहा गया कि आप नाम लो। मैंने एक अखबार की कटिंग दिखाकर इस पूरे मामले का जिक्र किया था। इसमें मेरा एक शब्द नहीं है। अगर गलत छपा था तो आपने तब कार्रवाई क्यों नहीं कराई। इसे लेकर कांग्रेस विधायकों ने हंगामा किया तो डिप्टी स्पीकर ने कहा, वैसे प्रिबलेज मोशन का कोई क्लास बनता नहीं है, इस पर फैसला स्पीकर ही लेंगे। HCS गायत्री हुड्डा जिनका नाम विधानसभा में गूंजा:मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया हुड्डा के भतीजे की बेटी; BJP प्रदेश प्रवक्ता की पत्नी, आर्मी में मेजर रहीं (ये खबर भी पढ़ें) विधानसभा सत्र के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…