भास्कर न्यूज | जालंधर नगर निगम के वार्ड नंबर 22 में महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू और राम विहार जाने वाली मेन सड़क बहुत बुरी हालत में है। जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने नगर निगम के कमिश्नर और मेयर से मांग की कि वार्ड नंबर 22 की सुध ली जाए। यहां हर जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, डिवाइडर पर घास उग आई है, लाइट के खंभे गिर गए हैं। यहां महीनों से कूड़ा पड़ा है। लोगों ने इस कॉलोनी में घर बनाए हैं, जो सरकार को टैक्स देते हैं। लेकिन बावजूद इसके उन्हें बेसिक सुविधा भी नहीं मिल रही। लोगों को सीवर खुलवाने के लिए अर्जी लिखनी पड़ रही है। राजिंदर बेरी ने नगर निगम कमिश्नर और मेयर से मांग की कि इन कॉलोनियों की समस्या पर भी ध्यान दिया जाए और इस सड़क को जल्द से जल्द साफ करवाने की मांग की है। इस मौके पर उनके साथ वार्ड नंबर 22 के इंचार्ज सुरिंदर सिंह पप्पा, राहुल कुमार, सरबजोत सिंह मौजूद थे।