गुरदासपुर एनकाउंटर में पाकिस्तान की एंट्री:डॉन भट्टी का दावा-2 पुलिस वालों की हत्या में रणजीत शामिल नहीं, पुलिस सबूत दे, नहीं तो मैं दूंगा

गुरदासपुर में 2 पुलिस वालों की हत्या के बाद हुए एनकाउंटर पर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने सवाल उठाए हैं। भट्टी ने दावा किया कि पंजाब पुलिस का ये एनकाउंटर फेक है। जिस रणजीत सिंह को मारा गया है वो पुलिस को मारने वालों में शामिल ही नहीं था। इसे लेकर शहजाद भर्टी ने आडियो जारी किया है। हालांकि दैनिक भास्कर इस आडियो की पुष्टि नहीं करता।
डाकू नाम के इंस्टा पेज पर डाले इस वीडियो में भट्टी ने कहा- कि पंजाब पुलिस सिखों के खिलाफ जुल्म कर रही है। अगर मैंने पहले पुलिस वालों को मामने का वीडियो डाला था तो मुझे ये भी पता है कि ये कत्ल किसने किए हैं और किसने करवाए हैं। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि एनकाउंटर में मारा गया युवक घटना में शामिल नहीं था।
भट्टी ने कहा कि इस मामले में पंजाब पुलिस से जवाब मांगा जाना चाहिए और एनकाउंटर करने वाली टीम से सबूत मांगा जाना चाहिए। इसके साथ ही कोर्ट में जाकर चांज की मांग करनी चाहिए। मुझसे तो रणजीत सिंह की मां का दुख नहीं देखा जाता। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। जारी किए आडियो में भट्टी ने एनकाउंटर पर उठाए सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *