हरियाणा के पंचकूला में जॉब करने वाले पंजाब के एक युवक के साथ 11.62 लाख रुपए की ठगी हुई है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़ित को यूएस डॉलर में निवेश का झांसा दिया गया। पंजाब के जीरकपुर में पीर मुच्छला स्थित देवा रेजिडेंट निवासी विनय जैन ने बताया कि वह सेक्टर-20 पंचकूला स्थित एक कंपनी में जॉब करता है। 18 फरवरी को वह अपने ऑफिस में मौजूद था। इसी दौरान उसके पास एक वॉटसएप कॉल आई। जिसमें उसे एक लिंक भेजकर वेबसाइट पर उसका रजिस्ट्रेशन कर पासवर्ड दिए गए। वॉलेट में दिखाते रहे प्रॉफिट पीड़ित को यूएस डॉल में निवेश के नाम पर मोटे प्रॉफिट का लालच दिया गया। उससे 6 बार में 11 लाख 62 हजार रुपए अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवाए गए। उसके बताया कि गया उसके वॉलेट में 12 हजार यूएस डालर हो गए हैं। लेकिन उसे शक हुआ तो उसने रकम विड्रा करनी चाही। जो उसकी रकम विड्रा नहीं हुई तो उसे ठगी का अहसास हुआ।
चल रही है खातों की जांच : SHO युद्धवीर पंचकूला साइबर थाना के इंचार्ज युद्धवीर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। उन खातों को चेक किया जा रहा है, जिनमें रकम ट्रांसफर हुई है। ऐसे खातों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।