कुरुक्षेत्र हादसे में स्कूटी सवार की युवक में मौत:बुलेट ने मारी टक्कर, भाई की गोद में तोड़ा दम; दोस्त की हालत गंभीर

कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद में तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त निखिल (16) निवासी माजरी मोहल्ला शाहाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया। एक्सीडेंट के बाद बुलेट चला रहा व्यक्ति मौके से भाग गया। मृतक की पहचान 21 साल के अनुप कुमार निवासी हैफेड कॉलोनी शाहाबाद के रूप में हुई। अनुप पेट्रोल पंप पर काम करता था। अनुप अपने भाई और तीन बहनों में सबसे छोटा था। निखिल को शाहाबाद के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रात को दोनों दोस्त स्कूटी पर निकले थे। खाना खाने निकले थे दोनों अनुज कुमार (27) ने कहा कि रात करीब साढ़े 11 बजे उसका छोटा भाई अनुप और उसका दोस्त निखिल खाना खाने के लिए स्कूटी पर निकले थे। वे सर्विस रोड से ढाबा की तरफ जा रहे थे। मैं भी उनके पीछे अपनी बाइक पर था। जैसे ही मीरी पीरी अस्पताल के पास पहुंचे, तो सामने से आई तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल (HR07X-8073) ने भाई अनुप की स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी। मौके पर तोड़ा भाई ने दम टक्कर लगते ही अनुप और निखिल दोनों पक्की सड़क पर गिर पड़े। अनुप के सिर में गहरी चोट लगी, जिससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा। निखिल के सिर में भी चोट आई। उसने बाइक रोककर पहले अपने भाई को संभाला, लेकिन उसके देखते-देखते अनुप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस उसने राहगीरों की मदद से दोनों को प्राइवेट गाड़ी से मीरी पीरी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने अनुप को चेक करके उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में अनुप की मौत से शोक का माहौल है। पुलिस ने मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *