जालंधर के बस्ती बावा खेल में नशे का भंडाफोड़:लोगों ने खोखे में बिक रहे नशीले पाउडर के साथ आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौपा

जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में स्थनीय निवासियों और हॉस्टल के छात्रों की सतर्कता से एक छोटी दुकान में धड़ल्ले से बेचे जा रहे नशीले पाउडर का भंडाफोड़ हुआ है। लोगों ने मौके से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद कर पुलिस के हवाले किया है। यह कार्रवाई तब हुई जब खेल के मैदान में जाने वाले छोटे बच्चों और हॉस्टल के छात्रों को इस नशे की लत में धकेलने की कोशिश की जा रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक, सारा मामला तब खुला जब छोटे बच्चों और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों ने स्थानीय लोगों को बताया कि नहर के पास स्थित एक खोखे से नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब बच्चों से पूछताछ की गई और उन्हें डराया गया, तो उन्होंने उस जगह की शिनाख्त की जहां से वे यह सामान लाते थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर उस खोखे पर छापेमारी की। भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दुकानदार, जो कि धड़ल्ले से नशा बेच रहा था। जांच के दौरान वहां से एक बड़ा लिफाफा मिला जो नशीले पाउडर के पैकेटों से पूरी तरह भरा हुआ था। हैरानी की बात यह है कि यह नशा खुलेआम शहर के बीचों-बीच बेचा जा रहा था, जबकि पास में ही पुलिस का नाका और गाड़ियां भी मौजूद रहती हैं। घटनास्थल के पास ही एक प्रमुख स्कूल और खेल का मैदान है। स्थानीय निवासियों ने चिंता जताई है कि एक तरफ सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने की बात कर रही है, वहीं दूसरी तरफ ॉ लोग खोखों की आड़ में नशा बेचकर बच्चों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर आज इन बच्चों को नहीं रोका गया, तो कल पूरी युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आ जाएगी। पुलिस कार्रवाई और स्थानीय मांग बरामद किए गए सामान और आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल छोटे विक्रेताओं पर ही नहीं, बल्कि इनके पीछे बैठे मुख्य सप्लायरों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह नशा कहां से आता था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *