चरखी दादरी में परिवार का शव लेने से इनकार:छात्रा से गैंगरेप कर हत्या केस, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

चरखी दादरी जिले में करीब 16 वर्षीय दसवीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक रेप कर हत्या करने का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद परिवार वालों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव लेने से इनकार कर दिया। इसी बीच रात को पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल को खंगाला तथा मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट इधर, नाबालिक छात्रा की पिता ने कहा कि वह अभी तक पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट हैं। जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जाते, तब तक वे अपनी बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इसको लेकर रोहतक पीजीआई में भी पंचायत होगी। चरखी दादरी के हाथी पार्क में बीते दिन 16 वर्षीय 10वीं की छात्रा बेहोशी की हालत में मिली थी। नशीला पदार्थ देकर की थी वारदात परिजनों ने कुछ युवकों पर छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गैंगरेप का आरोप लगाया। इतना ही नहीं गैंगरेप के बाद उसे जहर मारने की कोशिश भी की गई। जानकारी के अनुसार छात्रा 24 फरवरी की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। दोपहर करीब 1:30 बजे परिजनों को फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इलाज के दौरान तोड़ा दम उसे पहले सामान्य अस्पताल दादरी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। रोहतक में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में हत्या, रेप और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंपा, तो पिता ने बॉडी लेने से मना कर दिया और कहा कि वो युवकों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार भी नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *