पश्चिम बंगाल के युवक का हरियाणा के पंचकूला में अपहरण हो गया है। अपह्रत युवक ने फोन पर अपने भाई से हेल्प मांगी, तो भाई ने अपनी नजदीकी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। वहां दर्ज हुई जीरो एफआईआर अब पंचकूला पुलिस के पास पहुंची है। पंचकूला शहर की अनुपम स्वीटस पर पश्चिम बंगाल का जगदीश कुंडू करीब 10 साल से जॉब कर रहा था, जो सेक्टर-5 एरिया के हरिपुर स्थित गुलशन शर्मा के मकान में रहता है। दस साल के दौरान कभी अपना मकान चेंज नहीं किया। जिसका 21 फरवरी को अपहरण हो गया। 24 को किया भाई के पास फोन अपहरण होने के बाद पीड़ित ने 24 फरवरी को अपने भाई के पास फोन किया और उससे मदद मांगी। अपह्रत युवक जगदीश कुंडू के भाई राजीब कुंडू ने पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के इंदपुर पुलिस थाना में अपनी भाई के अपहरण की एफआईआर दर्ज करवाई। पीड़ित ने अपने भाई की सुरक्षित वापसी की मांग रखी है। जगदीश कुंडू के अनुसार अभी तक उनके पास किसी भी प्रकार की फिरौती या धमकी की कॉल अपहरणकर्ताओं की तरफ से नहीं आई है। रूमाल सुंघाकर गाड़ी में डाला अपह्रत युवक जगदीश के भाई राजीब ने बताया कि उसका भाई जिस घर में रहता था। उसके आसपास एक मेडिकल स्टोर है, जहां पर उसके भाई को रूमाल सुंघाया गया। उसके बाद उसे एक गाड़ी में डालकर बदमाश ले गए। पीड़ित की कहानी को संदेह के घेरे में यह बात लेकर आ रही है कि उससे अपहरण करने वालों ने फोन नहीं छीना। मामले की जांच जारी- ASI निर्मल पंचकूला सेक्टर-5 पुलिस थाना के जांच अधिकारी ASI निर्मल सिंह ने बताया कि जिस मकान में युवक रहता था, वहां के आसपास एरिया में पूछताछ की गई है। ऐसी घटना को लेकर सभी ने मना किया है। लेकिन फिर वे फोन लोकेशन व दूसरे तरीकों से युवक की बरामदगी के प्रयास करने में जुटे हैं।