यूपी में होली की 3 दिन की छुट्‌टी:संडे मिलाकर 4 दिन लगातार अवकाश, त्योहार से पहले सभी को मिलेगी सैलरी

यूपी में 17 लाख कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में होली में 3 दिन का अवकाश रहेगा। योगी सरकार ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी किए। सरकार ने 2 , 3 और 4 मार्च यानी सोमवार, मंगलवार और बुधवार की छुट्‌टी का ऐलान किया है। जबकि 1 मार्च को रविवार है। यानी रविवार से बुधवार तक एक साथ 4 दिन की छुट्‌टी मिलेगी। 28 फरवरी यानी शनिवार को कार्यदिवस घोषित किया है। यानी, इस दिन सभी विभाग खुले रहेंगे और उनमें काम होगा। आखिरी शनिवार यानी 28 फरवरी के बदले सरकार ने 2 मार्च का अवकाश दिया है। योगी का आदेश- होली से पहले सबको सैलरी दी जाए
योगी ने अफसरों को आदेश दिया कि प्रदेश के सभी कर्मचारियों को होली से पहले हर हाल में सैलरी/मानदेय दिया जाए। इनमें आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी भी शामिल हैं। उन्होंने अफसरों को हिदायत दी कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दरअसल, सीएम योगी सिंगापुर और जापान के विदेश दौरे पर गए थे। गुरुवार देर रात ही वह वापस लौटे। इसके बाद उन्होंने यह आदेश जारी किए। पेंशनरों को भी होली से पहले मिलेगी पेंशन
सिर्फ राज्य कर्मचारी नहीं, बल्कि पेंशनरों को भी पेंशन 28 फरवरी तक जारी हो जाएगी। वित्त विभाग ने इस संबंध में सभी डीएम को आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि होली की छुटि्टयों को देखते हुए पेंशन फरवरी माह के आखिरी दिन तक पूरी कर लिया जाए। यूपी सरकार ने बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा से जुड़े विद्यालयों और कार्यालयों में पहले ही त्योहार से पहले वेतन/ मानदेय भुगतान के आदेश दिए हैं। इस संबंध में बुधवार को स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी की ओर से भी आदेश कर दिया गया। शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा दिया था सीएम के फैसले पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा था- मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय बढ़ाने का निर्णय निश्चय ही अत्यंत सराहनीय एवं ऐतिहासिक है। अप्रैल से शिक्षामित्रों को 18,000 और अनुदेशकों को 17,000 मानदेय दिया जाएगा। यह निर्णय प्रदेश के लाखों शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के अथक परिश्रम, समर्पण तथा शिक्षा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का सम्मान है। ————————- ये खबर भी पढ़िए- योगी 500km रफ्तार से चलने वाली हवाई ट्रेन में बैठे:केशव को अंग्रेजों ने वीजा नहीं दिया सीएम योगी और डिप्टी सीएम विदेश दौरे पर रहे। योगी ने सिंगापुर और जापान का दौरा किया। कुल 2.5 लाख करोड़ के निवेश जुटाए। सीएम ने 500 किमी की रफ्तार से हवा में चलने वाली ट्रेन में भी बैठे। वहीं, केशव मौर्य ने जर्मनी का दौरा किया। वे यूनाइटेड किंगडम जाने वाले थे, लेकिन वीजा नहीं मिला। उन्हें लौटना पड़ा। VIDEO में देखिए सीएम और डिप्टी सीएम का विदेश दौरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *