वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र युवती के साथ गांव के युवकों ने गंगा किनारे गैंगरेप किया। युवक ने अपनी प्रेमिका के जरिए युवती को बहाने से गंगा किनारे बुलाया फिर उसे बहाने से नशीला पदार्थ पिला दिया। पांच युवकों ने बारी बारी से उसके साथ रेप किया। युवती और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। शाम होने पर युवती को बदहवास हालत में छोड़कर सभी फरार हो गए। रात होने पर जब युवती घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी सहेली को बुलाया और उससे जानकारी ली। उसकी सहेली ने झूठ बोल दिया। कई घंटे तलाश के बाद युवती अपने घर पहुंची और पूरा घटनाक्रम बताया। जब पीड़ित परिवार थाने पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने गलत व्यवहार किया। मामले में पहले शादी की बात कहकर समझौता करने का दबाव बनाया और परिवार को बहकाते रहे। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने एक युवक के नाम पर तहरीर लेकर मनमानी रिपोर्ट लिख दी। इसके बाद महिला पुलिस टीम के साथ पीड़िता को कबीरचौरा अस्पताल लाया गया, जहां उसका मेडिकल कराया गया। वही पुलिस परिवार को सुरक्षा घेरे में रखे है।
वाराणसी चौबेपुर में गैगरेप की घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। पूरा परिवार डरा सहमा है और पुलिस से उनका भरोसा उठ गया है। पीड़िता की मां ने बताया कि मेरी लड़की को पड़ोस की सहेली मोबाइल बनवाने के बहाने चंद्रावती लेकर गई फिर वहां से कैथी ले गई। इसके बाद बहाने से उसे गंगा किनारे ले गई और एक सुनसान जगह पर छोड़कर लौट आई। उसके जाने के बाद 5 युवक आए और बातचीत करते हुए गंगा किनारे झाड़ियों की ओर से ले गए। इसके बाद पांच युवकों ने बारी बारी से रेप किया । युवको ने युवती के साथ बुरी तरह से रेप किया, उसके जगह जगह चोटें भी पहुंचाई। प्राइवेट पार्ट को लहुलुहान कर टार्चर किया। इस दौरान युवती दरिंगदी में बेहोश हो गई। मामला बिगड़ता देखकर युवक मौके से भाग निकले। युवती ने परिजनों को पूरी घटना बताई और चौकी कैथी गई तो पुलिस वालों ने दबाव बनाया। पीड़िता से कहा कि किसी से मत कहना मैं तुम्हारी शादी करवा दूंगा। हालांकि पुलिस ने फजीहत होने पर एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।