रोहतक के आईएमटी थाना क्षेत्र में शक्रवार सुबह सड़क हादसा हो गया, जिसमें पंजाब के रहने वाले दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पाकर आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की। मृतकों की पहचान पंजाब के संगरुर जिले के चीमा निवासी विक्रम सिंह और गुरचेत के रूप में हुई। दोनों लखनऊ से शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। जम्मू- कटरा एक्सप्रेस-वे पर जब उनकी गाड़ी पहुंची तो अचानक से एक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गाड़ी में सवार थे चार लोग हादसे के दौरान गाड़ी में 4 लोग सवार थे, जिन्हें गंभीर चोट लगी। सूचना पाकर आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पीजीआई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो लोग घायल है, जिनका इलाज किया जा रहा है। शादी समारोह के बाद लौट रहे थे वापस चीमा के रहने वाले गाड़ी सवार चार लोग लखनऊ में रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जहां से वापस लौट रहे थे। शादी समारोह से लौटते समय गाड़ी डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने ही हादसे की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा आईएमटी थाना एसएचओ बिजेंद्र सिंह ने बताया कि जम्मू कटरा एक्सप्रेस-वे पर एक हादसा हुआ था, जिसमें दो युवकों की मौत हुई है, जबकि दो युवक घायल है। मृतक चीमा, पंजाब के रहने वाले है, जो शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।