रिगा मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान:संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ , बिना हेलमेट-वैध कागजात वालों पर हुई कार्रवाई

परसौनी थाना क्षेत्र के रिगा मोड़ पर अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के निर्देश पर यह अभियान रात 9 बजे शुरू हुआ। इस अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। साथ ही, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजातों की गहनता से जांच की गई ताकि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना हेलमेट, वैध कागजात के वाहन चलाने वाले या संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने आम नागरिकों से कानून का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की, ताकि क्षेत्र में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *