काशी में जलते शवों के बीच चिता भस्म होली, VIDEO:हरिश्चंद्र श्मशान घाट में नरमुंड पहने अघोरियों का तांडव; आग उगली

काशी में आज, रंगभरी एकादशी से होली उत्सव शुरू हो गया। हरिश्चंद्र श्मशान घाट पर चिता भस्म की होली खेली गई। एक तरफ चिताएं जल रही थीं, दूसरी तरफ नरमुंडों की माला पहने कलाकार रमता जोगी की तरह डमरू की ताल पर जमकर थिरके। अघोरियों की तरह कलाकारों ने करबत दिखाए। कोई हाथ में नाग लेकर घूम रहा था, तो कोई आग से खेलता नजर आया। चिता की भस्म हवा में इस तरह घुली कि दूर-दूर तक मुझे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। मान्यता है- बाबा विश्वनाथ माता गौरा के साथ रंग भरी एकादशी को होली खेलते हैं। ठीक इसके बाद श्मशान पर महादेव अपने गणों भूत, पिशाच के साथ श्मशान पर चिता भस्म की होली खेलते हैं। देखिए तस्वीरें… ———————— अब देखिए मथुरा की होली… राधारानी-श्रीकृष्ण खेल रहे फूलों की होली:वृंदावन में बांके बिहारी को रंग लगा, विदेशी बोले- मजा आ गया मथुरा के श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर लट्‌ठमार होली महोत्सव शुरू हो गया है। कलाकार बरसाने में मच गया शोर, सखी ने पकड़ा नंदकिशोर, रसिया गाने पर डांस कर रहे हैं। राधारानी और श्रीकृष्ण फूलों की होली खेल रहे हैं। महोत्सव में करीब 50 हजार भक्त पहुंचे हैं। इससे पहले वृंदावन में रंगभरी एकादशी पर अनोखा नजारा दिखा। बांके बिहारी जी को रंग और अबीर लगाने के साथ ही ब्रज की होली की शुरुआत हुई। मंदिर रंग-बिरंगे गुलाल में डूबा नजर आया। पुजारियों ने प्रसादी गुलाल भक्तों पर बरसाया। फूल, जलेबी और लड्डू लुटाए। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *