दुर्लभ फूलों की सुगंध से दो दिन महका पीएयू

लुधियाना। पीएयू में डॉ. एमएस रंधावा की याद में आयोजित दो दिवसीय फ्लावर शो शुक्रवार सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। डॉ. मनमोहन सिंह ऑडिटोरियम में सजे मेले में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। लैंडस्केपिंग और फ्लोरीकल्चर विभाग द्वारा आयोजित शो में 37 स्टालों पर फूलों की अद्भुत किस्में प्रदर्शित की गईं। वाइस चांसलर डॉ. सतबीर सिंह गोसल ने किसानों को फूलों की खेती को व्यापारिक स्तर पर अपनाने के लिए प्रेरित किया। अंत में, विभिन्न श्रेणियों के 200 विजेताओं को इनाम देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *