शिक्षा विभाग की तरफ से सत्र 2026-27 को लेकर तैयारी चल रही है। इस सत्र में दो स्कूल ऑफ एमिनेंस, शुरू हो जाएंगे। जिसको लेकर फर्नीचर आदि आने शुरू हो गए है। जिसमें एक स्कूल में फर्नीचर आ चुके है। जबकि दूसरे का आधा फर्नीचर आ गए है और अप्रैल माह में इन दोनों स्कूलों में क्लास शुरू हो जाएगी। डीईओ सेकेंडरी डिंपल मदान ने बताया कि जिले में 16 स्कूल को स्कूल ऑफ एमिनेंस, चल रहे है। जबकि दो स्कूलों के भवन का निर्माण चल रहा था। जिसमें किदवई नगर और मिलरगंज में स्कूलों के भवन बनकर तैयार हो गए है। जिसमें एक स्कूल के फर्नीचर आ चुके है। जबकि दूसरे स्कूल के फर्नीचर आधा आ चुका है। किदवई नगर स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस का निर्माण लुधियाना इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट और मिलर गंज का स्कूल लोक निर्माण विभाग ने किया है। मिलर गंज स्कूल में 300 से 400 स्टूडेंट्स को प्रवेश दिया जाएगा, वहां पर 21 आधुनिक क्लासें बनाई गई है। बैडमिंटन कोर्ट, इंडोर टेबल टेनिस, वैलनेस सेंटर भी तैयार दोनों स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक लैबोरेटरी, सीसीटीवी निगरानी, इनडोर और आउटडोर खेल मैदान सहित अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। भवनों के फ्रंट फेस को और आकर्षक बनाया गया है। रूफटॉप सोलर पैनल से भी स्कूल लैस है। स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। बैडमिंटन कोर्ट, इंडोर टेबल टेनिस, वैलनेस सेंटर भी बनाया गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए परिसर में सुव्यवस्थित पार्किंग जोन भी स्वीकृत किया गया है।