किसानों ने 4 घंटे तक लाडोवाल और घुलाल टोल कराए फ्री, करीब 20 लाख का नुकसान

भारतीय किसान यूनियन (एकता) सिद्धूपुर ने शुक्रवार को लाडोवाल बाईपास और घुलाल टोल प्लाजा सुबह 12 बजे से दोपहर 4 बजे तक फ्री कर दिया। बता दें कि किसानों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब और सभी धर्मों के धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर चल रहे धर्म युद्ध मोर्चा समाना के समर्थन में ये प्रदर्शन किए। किसान नेताओं ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा धर्म युद्ध मोर्चा समाना में शामिल होने जा रहे लोगों को गिरफ्तार किए जाने और गांवों में पुलिस छापेमारी कर डर का माहौल बनाने के विरोध में टोल फ्री किए गए थे। जबकि इस प्रदर्शन का असर जमीनी स्तर पर उलटा दिखाई दिया। दोनों टोल सेंटर यानी (केंद्र सरकार एनएचएआई) के आधीन आते हैं। ऐसे में इस विरोध के चलते टोल 4 घंटे तक फ्री रहने से राज्य सरकार की सेहत पर तो कोई खास फर्क नहीं पड़ा, अलबत्ता केंद्र सरकार को नुक्सान जरूर पहुंचा हैं। लाडोवाल टोल के मैनेजर विपन के मुताबिक जब भी किसान यूनियनों या अन्य संगठनों द्वारा टोल “फ्री” कराया जाता है, तो हर दिन कई बार लगभग ₹70-80 लाख का नुकसान होता है। जबकि शुक्रवार को भी 15 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। जबकि दोनों टोल को मिलाकर करीब 20 लाख का नुकसान का अनुमान है। बेअदबी मोर्चे में जाने वाले अरेस्ट कर रही सरकार {टोल प्लाजा लाडोवाल और घुलाल को फ्री करने के बाद किसान नेताओं ने कहा कि धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर गुरजीत सिंह खालसा काफी समय से टावर पर बैठे हुए हैं। उधर, बेअदबी के दोषियों को मिसाल कायम करने वाली सजा दिलाने के लिए कानून बनाने के बजाय सरकार मोर्चे में शामिल होने जा रहे लोगों को ही गिरफ्तार किया जा रहा है। {इस मौके पर सुपिंदर सिंह बग्गा (जिला प्रधान लुधियाना), गुरदीप सिंह बरमा, बलराज सिंह रामपुर, स्वर्णजीत सिंह घुलाल, अवतार सिंह राणवा, कृपाल सिंह बदेशा, करनैल सिंह जटाणा, कुलदीप सिंह सेखो, रजवंत सिंह गिल, हरजीत सिंह चहला, हरदीप सिंह राणवा, गुरमीत सिंह कोट गंगूराए, पुरषोतम सिंह कनेच सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे। देश का 7वां सबसे ज्यादा राजस्व अर्जित करने वाला ​टोल है लाडोवाल इसलिए अहम है यह टोल {​रोजाना की औसत कमाई: इस टोल प्लाजा से हर दिन लगभग ₹75 लाख से ₹1 करोड़ तक की वसूली होती है। ​{वाहनों की संख्या: यहाँ से हर दिन तकरीबन 70,000 से 80,000 वाहन गुजरते हैं, जो इसे उत्तर भारत के सबसे व्यस्त टोल प्लाजा में से एक बनाता है।पूरे देश में सबसे ज्यादा टोल टैक्स जमा करने वाले टॉप 10 प्लाजा की लिस्ट में लाडोवाल 7वें स्थान पर आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *