पलवल में नाबालिग लड़की को भगा ले गया युवक:फोन पर बोली- उसको बंधक बना रखा है; सिलाई सिखाने के बहाने बुलाया

पलवल जिले के होडल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बंधक बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक सुनील और उसके माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह और उसकी पत्नी मजदूरी करते हैं। उनकी पांच संतानें हैं, जिनमें सबसे बड़ी नाबालिग बेटी सिलाई सीखने जाती थी। 25 फरवरी को जब वे दोनों मजदूरी करने गए थे, तब उनकी बेटी सिलाई सीखने की बात कहकर घर से निकली थी। शाम को जब वे लौटे, तो बेटी घर पर नहीं मिली। बच्चों ने बताया कि वह सिलाई सीखने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। फोन पर बताया कि युवक ने किया बंधक परिजनों ने पहले खुद तलाश की और फिर होडल थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें खुद तलाश करने और बेटी के वापस आने की बात कही। अगले दिन, 26 फरवरी को नाबालिग बेटी ने अपने पिता को फोन कर बताया कि सुनील नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है और एक कमरे में बंद कर रखा है। आरोपी के घर पहुंचने पर मिली धमकी इसके बाद लड़की के माता-पिता सुनील के घर पहुंचे, लेकिन उसके माता-पिता ने बेटे के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया। आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ताओं के साथ गाली-गलौज की और धमकी दी कि यदि उन्होंने ज्यादा बात की, तो उन्हें हरिजन एक्ट के मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा देंगे। पुलिस ने दर्ज किया मामला 27 फरवरी को पीड़ित परिवार ने दोबारा होडल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सुनील और उसके माता-पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग लड़की और आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *