झांसी में भाभी पर प्रेमी देवर ने जानलेवा हमला कर दिया। उसने चाकू से पेट और गले पर वार किए। सीना फाड़ दिया। उसकी आतें बाहर आ गईं। इसके बाद आरोपी न्यूड अवस्था में लंगड़ाते हुए भागा और 300 मीटर दूर जाकर पेड़ से लटककर जान दे दी। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि देवर और भाभी के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन भाभी उससे ब्रेकअप कर चुकी थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने यह कदम उठाया। शनिवार सुबह वह घर में घुसा और महिला पर हमला कर दिया। घटना के दौरान महिला की 5 साल की बेटी छत पर चढ़कर चिल्लाने लगी। इसके बाद आरोपी भाग निकला। रास्ते में उसने एक ऑटो रुकवाकर बैठने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ने न्यूड हालत में देखकर मना कर दिया। इसके बाद वह एक स्कूल के अंदर जाने लगा, जहां गार्डों ने उसे डांटकर भगा दिया। अंत में आरोपी ने एक प्लाट में जाकर पेड़ से फांसी लगा ली। वारदात प्रेमनगर थाना क्षेत्र की है। डेढ़ साल पहले घर से भाग गए थे देवर-भाभी माया देवी (35) अपने पति राकेश साहू और 5 साल की बेटी के साथ प्रेमनगर के नैनागढ़ में रहती हैं। राकेश साहू ने बताया- मैं लोडिंग गाड़ी चलाता हूं। मेरी शादी 7 साल पहले माया से हुई थी। मोहल्ले में ही मेरी मौसी का बेटा महेंद्र साहू भी रहता है। महेंद्र और मेरी पत्नी के बीच अफेयर हो गया था, लेकिन इसकी जानकारी मुझे नहीं थी। डेढ़ साल पहले मैं और महेंद्र अहमदाबाद की एक फैक्ट्री में साथ काम करते थे। एक दिन महेंद्र ने मुझसे कहा कि वह भाभी को लेने जा रहा है। इसके बाद वह झांसी आया और मेरी पत्नी को लेकर दिल्ली भाग गया। तभी मुझे दोनों के अफेयर के बारे में पता चला। बाद में उनके रिश्तों में खटास आई तो पत्नी घर वापस आ गई। परिवार और रिश्तेदारों ने समझाया, तो पत्नी मेरे साथ रहने के लिए भी मान गई। हालांकि, महेंद्र उसे अपने साथ रखने की जिद करता रहा। 2 दिन पहले मारने की धमकी दी थी राकेश साहू ने बताया- 26 फरवरी को महेंद्र का मेरे पास फोन आया। उसने बोला कि वह मुझे और पत्नी माया को मार देगा। इसके बाद हमने महेंद्र के बारे में जानकारी जुटाई। तब पता चला कि वह अहमदाबाद में है। इस पर हमने ज्यादा ध्यान नहीं दिया और बेफिक्र हो गए। लेकिन शुक्रवार को ही वह झांसी आ गया था। शनिवार सुबह मैं गाड़ी लेकर निकल गया। सुबह 9 बजे आलू की बोरी रखने के लिए घर आया था। तब तक सब ठीक था। इसके बाद मैं दोबारा गाड़ी लेकर चला गया। पत्नी माया बेटी को आंगनबाड़ी भेजने के लिए तैयार कर रही थी। तभी महेंद्र चाकू लेकर घर पहुंच गया। उसने दरवाजा खटखटाया। पत्नी ने दरवाजा खोला, तो महेंद्र घर के अंदर घुस गया और अंदर से कुंडी बंद कर ली। फिर उसने चाकू निकालकर पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पड़ोसी बोला- हमले में पेट की आंतें बाहर आ गईं
माया साहू के घर के ठीक सामने क्लीनिक चलाने वाले डॉ. सलीम खान ने बताया- माया साहू के घर का दरवाजा बंद था। माया की 5 साल की बेटी छत पर चढ़कर चिल्लाने लगी कि मां को चाकू मार दिया, बचा लो। इतने में आरोपी महेंद्र साहू पीछे से कूदकर भाग गया। वह न्यूड था। थोड़ी देर बाद खून से लथपथ माया साहू ने दरवाजा खोला और गेट पर ही गिर गई। चाकू के हमले से उसके पेट की आंतें बाहर आ गई थीं। मुंह समेत अन्य जगहों पर भी चाकू के वार थे। पास में मांस काटने वाला चाकू पड़ा था। मैंने तुरंत 112 पर कॉल किया। पुलिस पहुंची और माया साहू को मेडिकल कॉलेज ले गई। आरोपी के मोहल्ले में ही गैस वेल्डिंग की दुकान है। पहले उसके पिता दुकान चलाते थे और अब भाई चला रहा है। पहले महेंद्र और माया का अफेयर था। अब माया अपने पति और बेटी के साथ खुशी से रह रही थी। माया के कमरे में मिले खून के निशान और टूटी हुईं चूड़ियां घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। माया के घर के ऊपर सीमेंट की शेड लगी है। अंदर दो कमरे बने हुए हैं। दोनों कमरे खून से सने थे। माया की टूटी चूड़ियां पड़ी हुई थीं। घटनास्थल पर मिले साक्ष्य बताते हैं कि घायल माया ने आरोपी का डटकर सामना किया, लेकिन आरोपी के हाथ में चाकू था। वह बचने के लिए एक कमरे से दूसरे कमरे में भागती रही, लेकिन आरोपी उस पर एक के बाद एक प्रहार करता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि 5 साल की बेटी छत पर चढ़कर चिल्लाने लगी। अगर वह नीचे रहती, तो आरोपी उसे भी चाकू मार सकता था। पेड़ से लटककर प्रेमी ने किया सुसाइड पुलिस केस दर्ज करने के बाद आरोपी देवर महेंद्र की तलाश कर रही थी। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में वह न्यूड हालत में लंगड़ाते हुए भागता दिखाई दिया। एक जगह उसने ऑटो रुकवाकर बैठने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ने उसे बैठाने से मना कर दिया। पुलिस कड़ियां जोड़ते हुए उसके पीछे लगी थी। इसी दौरान वह जुगनू पैलेस की ओर चला गया। जब तक पुलिस वहां पहुंचती, उससे पहले ही वह एक प्लांट के अंदर पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर लटक चुका था। मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल के बाद शव को नीचे उतारा। घटना की सूचना मिलते ही महेंद्र के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। दो भाइयों में महेंद्र छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। महिला की हालत नाजुक एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया- घायल माया साहू का अपने पति के मौसेरे भाई महेंद्र साहू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद महेंद्र चाकू लेकर माया के घर पहुंचा। वहां दोबारा विवाद होने पर उसने चाकू से हमला कर माया को घायल कर दिया। महिला का इलाज चल रहा है। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। महेंद्र ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ————— यह खबर भी पढ़ें केशव मौर्य को ब्रिटेन ने वीजा नहीं दिया, डिप्टी CM जर्मनी से लखनऊ लौट रहे; योगी ने 2.5 लाख करोड़ के निवेश जुटाए यूपी के डिप्टी सीएम यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) का दौरा रद्द कर लखनऊ लौट रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ब्रिटेन ने वीजा नहीं दिया है। इसलिए डिप्टी CM ने ब्रिटेन का दौरा कैंसिल कर दिया है। वीजा के लिए भारत सरकार की तरफ से NOC दी गई थी। फिलहाल, ब्रिटेन ने वीजा क्यों नहीं दिया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। पढ़िए पूरी खबर…