यात्रियों से भरी बस और ट्रक में टक्कर,3 की मौत:जमशेदपुर से वाराणसी जा रही थी बस; यात्री बोले- सो रहे थे,ऐसा लगा जैसे ब्लास्ट हो गया

कैमूर में यात्रियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। मृतकों में दो की पहचान हो गई है। इनमें वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र निवासी अरुण कुमार की बेटी दीक्षिता कुमारी (9) और वाराणसी के भूलनपुर निवासी आभा रानी शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हैं। बस जमशेदपुर से वाराणसी जा रही थी, जिसमें लगभग 70-75 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बस के परखच्चे उड़ गए। पहले हादसे के बाद की 3 तस्वीरें देखिए

बस में सवार यात्री बुद्धि सागर पांडे ने बताया कि, रात में 3 बजे बस एक ढाबे पर रुकी थी। वहां कुछ यात्रियों ने चाय पी। उसके बाद बस लगभग 3 KM दूर बढ़ी तभी एक ट्रक डिवाटर क्रास करके बस से टकरा गई। हादसा कुदरा थाना इलाके के NH-19 के नसेज के पास की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डबल डेकर बस में जो ऊपर सोए थे वो नीचे आ गिरे। टक्कर के बाद अफरा-तफरा मच गई। बुद्धि सागर ने बताया कि, जैसे-तैसे हमलोग बस से नीचे उतरे। देखा तीन लोगों की लाश पड़ी है। कई यात्रियों के सिर से खून बह रहा था। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। उन लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। टक्कर के बाद ड्राइवर फरार कुदरा थाना के एएसआई बी.एन. उपाध्याय ने बताया कि ट्रक गलत दिशा से आया था और टक्कर के बाद उसका चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *