अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान पर गाना गाया, VIDEO:मध्य प्रदेश के हरनाम सिंह बोले-शंकराचार्य का पद बहुत बड़ा; 152K फालोवर्स

माघ मेले में मौनी अमावस्या पर शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद हुआ। उसके बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज हुआ। इसके बाद साधु- संत भी समर्थन और विरोध में उतर गए। शंकराचार्य पर केस के बाद उनके समर्थन में गाने भी सामने आए। इसमें हरनाम सिंह नरवरिया ने गाना गाया। गाने के बोल हैं …पावन संगम तट पर गंगा साधु संतों का अपमान, नहीं सहेगा नहीं सहेगा नहीं सहेगा हिंदुस्तान। धक्का मारे जटा उखाड़े शिखा पकड़कर खींचा है, जिन संतो ने सत्य सनातन युगों-युगों से सींचा है। हरनाम सिंह नरवरिया ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि वे शंकरावार्य अवि मुक्तेश्वरानंद से मिले नहीं हैं लेकिन उनके भक्त हैं, उनमें आस्था रखते हैं। वे कहते हैं शंकराचार्य का पद अपने आप में बहुत बड़ा पद है। मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं हरनाम सिंह नरवरिया शंकराचार्य के अपमान को लेकर गाना बनाने वाले हरनाम सिंह नरवरिया मध्य प्रदेश के शिवपुर के रहने वाले हैं। खेती किसानी के साथ वह एक गायक भी हैं। हरनाम सिंह बताते हैं कि वह किसी के लिए गीत गाने के रुपए नहीं लेते।जब लोगों को गाने पसंद आते हैं तो फोन पर और मैसेज से बधाइयां देते हैं। यू-ट्यूब पर 152K फालोवर्स हरनाम सिंह उर्फ शिवम कवि बुंदेली के यूट्यूब पर 152K फॉलोअर्स हैं। इंस्ट्राग्राम पर एक लाख फॉलोअर्स हैं जबकि फेसबुक पेज डैशबोर्ड पर चार लाख लोग जुड़े हैं। हरनाम सिंह ने अब तक यूट्यूब पर 3033 वीडियो अपलोड किए हैं। जिन्हें 5 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है। योगी, शिवराज के लिए गाना गा चुके हैं हरनाम सिंह नरवरिया ने बताया- वह पहले सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं के लिए गाना गा चुके हैं। ये सारे गीत सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किए गए हैं। उन्होंने कहा- बहुत सारे नेता उन्हें अपने पास बुलाकर गीत बनवाते हैं। हरनाम सिंह अपने गीतों के जरिये सत्ता और विपक्ष दोनों पर ही तंज कसते हैं। शंकराचार्य को लेकर जारी विवाद का ताजा मामला विस्तार से पढ़िए प्रयागराज माघ मेले में 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद हुआ था। इसके 8 दिन बाद 24 जनवरी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। इसमें माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों से यौन शोषण के आरोप लगाए थे। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए 8 फरवरी को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। 13 फरवरी को 2 बच्चों को कोर्ट में पेश किया। 21 फरवरी को उनके बयान दर्ज हुए। कोर्ट के आदेश पर उसी दिन झूंसी थाने में FIR दर्ज की गई। FIR में शंकराचार्य, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2-3 अज्ञात आरोपी बनाए गए। 24 फरवरी को शंकराचार्य ने प्रयागराज एडिशनल कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर साजिश रचने का आरोप लगाया। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। ————————-
ये खबर भी पढ़ें… झांसी में भाभी को चाकू मारकर न्यूड भागा प्रेमी देवर…VIDEO:300 मीटर दूर पेड़ से लटककर जान दी, ब्रेकअप से नाराज था झांसी में भाभी पर प्रेमी देवर ने जानलेवा हमला कर दिया। उसने चाकू से पेट और गले पर वार किए। सीना फाड़ दिया। उसकी आतें बाहर आ गईं। इसके बाद आरोपी न्यूड अवस्था में लंगड़ाते हुए भागा और 300 मीटर दूर जाकर पेड़ से लटककर जान दे दी। पढ़िए पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *