सिरसा में पूर्व सरपंच- भतीजे की हत्या:पारिवारिक जमीन को लेकर हुआ विवाद, तेजधार हथियारों से किया हमला, सीआईए जांच में जुटी

हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां जमीनी विवाद के चलते पूर्व सरपंच जरमल सिंह और उनके भतीजे दलजीत सिंह की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही कालावाली पुलिस और सीआईए कालावाली की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना कालांवली के खोखर गांव में हुई। पूर्व सरपंच जरमल सिंह, दिलजीत सिंह (उम्र 22), हर्षदीप सिंह (उम्र 23) गुरदीप सिंह और 5/7 अन्य लोगों के बीच पारिवारिक जमीन को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद जसवंत सिंह (उम्र 38), बीकर सिंह (उम्र 62), मोती सिंह (उम्र 50) और 4-5 अन्य लोगों के बीच झगड़ा हो गया। इस बीच धारदार हथियारों का खुलकर प्रयोग किया गया। इस झगड़े में पूर्व सरपंच जरमल सिंह (उम्र 42) और उनके भतीजे दिलजीत सिंह (उम्र 22) की मृत्यु हो गई। झगड़े में अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिन्हें कालांवली केंद्रीय मुख्यालय में रेफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी पाकर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शवों को कालांवाली अस्पताल में भिजवाया गया है, जहां से सिरसा के लिए रेफर किया जाएगा पहले ये दो फोटो देखिए… घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे घटना की सूचना संबंधित डीएसपी संदीप धनखड़ को भी दे दी गई है। वह भी जल्द पहुंचने वाले हैं। ऐसे में स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *