जालंधर में नशा तस्करों ने सरपंच की टांगें तोड़ीं:चिट्टे की जानकारी देने पर खेत में हमला, सिर पर भी लगी चोट, हालत गंभीर

जालंधर के महतपुर इलाके जमहूरी किसान सभा के नेता और सरपंच महिंदर सिंह पर नशा तस्करों ने जानलेवा हमला किया है। हमले में सरपंच की टांगों में फ्रैक्चर आया है और सिर में गहरी चोट लगी है। गंभीर हालत में सरपंच को जालंधर के अरमान अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना को लेकर महतपुर के लोगों और किसान जत्थेबंदियों के लोगों ने थाना महतपुर के आगे प्रदर्शन किया। किसान नेताओं और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ये सब चिट्टे की सूचना देने पर हुआ है। सरंपच पंजाब सरकार की युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तरह लगातार चिट्टा बेचने वालों की सूचना पुलिस को दे रहा था। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने तस्करों पर कार्रवाई करने की जगह सरपंच की सूचना ही तस्करों को दे दी जिस पर तस्करों ने उस पर हमला कर दिया। घटना के वक्त बूटा छन्ना के सरपंच पत्नी के साथ सुबह साढ़े 6 बजे खेत में जा रहे थे। जैसे ही वह खेत में पहुंचे तो वहां पहले से छिपे बैठे कुछ लोगों ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर जब तक लोग पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। जानें प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस पर क्या आरोप लगाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *