पंचकूला में चंडी मंदिर टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर एक ट्रक के टायरों में आग लग गई। आग लगने के तुरंत बाद आर्मी की फायर फाइटिंग टीम व पिंजौर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पंचकूला चंडी मंदिर टोल प्लाजा एरिया से एक ट्रक बजरी लेकर पंचकूला शहर की तरफ आ रहा था। अचानक लोड की वजह से टायर गर्म होकर आग पकड़ गए। आग के कारण धुएं का गुब्बारा आसमान में दिखने लगा। आग का धुआं देखकर आर्मी की दकमल टीम हरकत में आई और आग पर काबू पाने की उनकी गाड़ी पहुंची। इसी दौरान दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। आग के कारण धुएं का गुब्बार इतना था कि 2-3 किलोमीटर से भी साफ नजर आ रहा था। आग में जान की हानि को बचाने के लिए मौके पर टोल प्लाजा की एम्बूलेंस भी पहुंच गई थी। हालांकि आग लगने की घटना के दौरान ही ड्राइवर कूद गया था। ट्रैफिक पुलिस किया गया डायवर्ट आग लगने की बड़ी घटना होने की खबर पाकर ट्रैफिक पुलिस की टीम भी पहुंची व ट्रैफिक को डायवर्ट करवाया। जिससे रॉन्ग साइड से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची सकी। चंडी मंदिर थाना पुलिस के एएसआई योगध्यान ने बताया कि आग गुझाने के बाद गाड़ी को हटवाया नहीं सका है। गाड़ी के ब्रेक पूरी तरह से जाम हो गए हैं।