हिसार में सुहागरात के बाद पति बोला-तू मेरी बहन है:मारपीट कर घर से निकाला, कहा-दहेज नहीं मिला इसलिए दूरी बनाई

हिसार जिले में शादी के बाद पति ने पत्नी को बहन कहना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं दहेज की मांग पूरी नहीं होने तक संबंध न रखने की बात कही। महिला ने पति की शिकायत हिसार के आजाद नगर थाने में दी है। महिला ने आरोप लगाया कि शादी की पहली रात संबंध बनाने के बाद पति ने उसे बहन कहना शुरू कर दिया और कहा कि इस बारे में किसी को न बताए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी शादी 21 मार्च 2025 को गांव कालवास निवासी अजयपाल से हुई थी। शादी में करीब 8 लाख रुपए खर्च किए गए, लेकिन इसके बावजूद आरोपी बाइक, नकदी और सोने की चेन की मांग करता रहा। महिला के अनुसार, शादी की पहली रात संबंध बनाने के बाद आरोपी का व्यवहार बदल गया और वह उसे बहन कहने लगा। विरोध करने पर आरोपी मारपीट करता और कहता कि जब तक दहेज की मांग पूरी नहीं होगी, वह उसे पत्नी का दर्जा नहीं देगा। पुलिस जांच में आरोपी पति के खिलाफ आरोप सही पाए गए, जबकि सास-ससुर पर लगे आरोप बेबुनियाद पाए गए। जानिए पुलिस को दी शिकायत में महिला ने क्या कहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *