मां ने 5 साल की बेटी को यमुना में फेंका:खुद भी कूदने का कर रही थी प्रयास, पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

बांदा में पुलिस ने एक महिला को अपनी पांच वर्षीय बेटी को यमुना नदी में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना 27 फरवरी 2026 को मरका थाना क्षेत्र में हुई थी, जहां पारिवारिक कलह के चलते महिला ने अपनी बेटी को नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी महिला को 1 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, महिला अपनी बेटी को मरका पुल से यमुना नदी में फेंकने के बाद स्वयं भी कूदने का प्रयास कर रही थी। हालांकि, मौके पर मौजूद राहगीरों ने उसे बचा लिया। घटना के बाद से स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम बच्ची को यमुना नदी में खोजने का प्रयास कर रही है। इस मामले में महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया था। गिरफ्तारी के बाद, आरोपी महिला को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान रूबीना पत्नी राजू, निवासी सुखीडेरा मजरा साड़ा, थाना मरका, जनपद बांदा के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *