सलीम वास्तिक को 14 चाकू मारने वाला एनकाउंटर में ढेर:गाजियाबाद में इस्लाम धर्म छोड़ने पर किए थे चाकू से वार, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

गाजियाबाद में इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े ऑफिस में घुसकर जानलेवा हमले का एक आरोपी पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पुलिस और बदमाश के बीच में फायरिंग हुई है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जा गया। बताया गया है कि एनकाउंटर में कुख्या मारा गया।शुक्रवार सुबह बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए नकाबपोश हमलावरों न वार किए। गला रेतने की कोशिश की। चीखने पर हमलावर उन्हें अधमरा छोड़कर फरार हो गए। मुस्लिम धर्म छोड़कर आए चर्चाओं में सलीम यूट्यूब पर ‘सलीम वास्तिक 0007’ के नाम से चैनल चलाते हैं। इस्लाम, मदरसों की शिक्षा पर सवाल उठाते हैं। तीन हफ्ते पहले उन्हें वीडियो पोस्ट किया था। कहा था। लोगों के मुताबिक, यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक (50) लोनी इलाके के अशोक विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। इलाके में कुछ दूरी पर उनके दो मकान हैं। एक में उन्होंने अपना ऑफिस बना रखा है। दूसरे मकान में पत्नी और बेटे के साथ रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, सलीम शुक्रवार को ऑफिस में थे। उनके बेटे उस्मान ने बताया कि शुक्रवार सुबह पापा ऑफिस में अकेले बैठे थे, तभी दो अज्ञात युवक हेलमेट पहनकर आए और हमला कर दिया। अंदर घुसते ही ताबड़तोड़ चाकू मारे। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और शरीर से खून बहने लगा। इसी बीच बदमाश फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने देखा कि सलीम दर्द से कराह रहे थे। उन्होंने उन्हें उठाकर अस्पताल भिजवाया। इन पर दर्ज हुआ केस उस्मान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने अशफाक, सोनू, शाहरुख नेता, भाटी बिल्डर और एक स्थानीय AIMIM नेता अजगर को नामजद किया है। आरोप लगाया है कि इन लोगों ने ही सलीम की हत्या की साजिश रची थी। सीएम योगी ने शनिवार को संज्ञन लिया, कहा कि हमलावर बख्शे नहीं जाएंगे। जिसमें गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर ने 5 टीमें लगाईं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *