कांगड़ा में नशा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस को रिहायशी कॉम्लेक्स में मिला; चरस बरामद, NDPS एक्ट में केस दर्ज

कांगड़ा जिले की नूरपुर पुलिस ने रविवार को ज्वाली तहसील के गांव तखनार में एक रिहायशी कॉम्लेक्स में दबिश देकर 600 ग्राम चरस बरामद की। यह कार्रवाई सूचना के आधार पर की गई है। पुलिस ने मौके से 43 वर्षीय दविंदर कुमार निवासी तखनार (कांगड़ा) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस नेटवर्क की तलाश कर रही पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इस तस्करी नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। एसपी बोले- नशा कारोबारी को नहीं बख्शा जाएगा नूरपुर एसपी ने कहा कि जिला पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ “शून्य सहनशीलता” की नीति अपना रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के प्रयासों को मजबूती मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *