मोगा में तेज रफ्तार कार ने साइकिल को टक्कर मारी:व्यक्ति गंभीर रूप से घायल; काम से अपने घर लौट रहा था

मोगा के गोधेवाला स्टेडियम के पास एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद ड्राइवर कार लेकर मौके से फरार हो गया। घायल युवक की पहचान रामगंज निवासी राजिंदर कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह फोकल प्वाइंट से काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर ने लापरवाही से साइकिल सवार को टक्कर मारी। घायल को ज्यादा चोटें आई हैं घटना के बाद आसपास के लोगों ने समाज सेवा सोसायटी रजि मोगा के इमरजेंसी नंबर पर संपर्क कर मदद मांगी। सोसायटी के स्वयंसेवक तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल राजिंदर को सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि व्यक्ति को ज्यादा चोट लगी है, लेकिन हालत नियंत्रण में है। पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार कार ड्राइवर की तलाश जारी है। आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन ड्राइवरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *