जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75वां जन्मदिन चंडी के महेशपुर में मनाया गया। इस अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह जिला पार्षद पिंकी कुमारी ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। पिंकी कुमारी ने कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री के विचारों और बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने नालंदा जिले में पार्टी संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने का संकल्प लेने पर भी जोर दिया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी प्रेम कुमार सिन्हा, मुखिया आत्माराम सिंह, दीपक कुमार पासवान सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।