खगौल में शाकद्वीप समाज का होली मिलन समारोह:पारंपरिक गीतों पर झूमे लोग, भाईचारे का संदेश दिया

पटना के खगौल में होलिका दहन की पूर्व संध्या पर शाकद्वीप समाज द्वारा एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने पारंपरिक होली गीतों पर झूमते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। समारोह में ‘बिरज में होली रे रसिया’ और ‘रामजी के पगिया रंगादा कुसुम में’ जैसे पारंपरिक होली गीतों की गूंज रही। रंग-बिरंगे गुलाल उड़ाए गए और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिससे माहौल और भी रंगीन हो गया। आयोजकों ने बताया कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। इस अवसर पर लोग सभी भेदभाव भुलाकर गले मिलते हैं और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने लजीज व्यंजनों का भी आनंद लिया। समारोह में प्रकाश मिश्र, श्रीधर पाण्डेय, ब्रजेश मिश्र, उपेन्द्र मिश्र, पूनम मिश्रा, वायुनंदन मिश्र, राजीव रंजन मिश्र, संपूर्णानंद पाठक, प्रदीप मिश्र, प्रभात मिश्र, प्रीति पाठक, भावना मिश्रा, मधु मिश्रा, मोनिका मिश्रा सहित समाज के बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *