काशीविश्वनाथ में सुगम-दर्शन के बहाने ठगने वाले 8 दलाल दबोचे:चौक पुलिस ने सभी को जेल भेजा, मंदिर कर्मियों पर भी मिलीभगत का शक

वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन के नाम पर धन उगाही करने वाले 8 लोगों को पुलिस ने रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया। ये सभी युवक सुगम दर्शन के नाम पर ये लोगों से ठगी कर रहे थे और वीआईपी रूट बताकर रुपए ऐंठ रहे थे। रुपय देने के बाद उन्हें बीच में छोड़कर फरार हो गए और बाद में उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट भी की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब ऐसे तमाम दलालों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाएगी।
चौक थाने में लगातार विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार की सूचनाएं मिल रही थीं लेकिन पुलिस खामोश बैठी थी। रविवार को भी ऐसा एक मामला समाने आया और पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पहले तो पुलिस ने मामला टालने की कोशिश की लेकिन बाद में दरोगा ने घटना के अनुसार सीसीटीवी फुटेज चेक किया। इसके साथ ही सुगम दर्शन कराने का नाम पर अवैध वसूली किए जाने की भी शिकायत सही मिली। पुलिस ने 8 लोगों को विश्वनाथ मंदिर परिसर के आसपास से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। चौक थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि विश्वनाथ मंदिर के पास से गिरफ्तार सभी आरोपी वाराणसी के निवासी हैं। मुरलीधर पांडे, रितेश पांडे, रामबाबू पांडे, विजय तिवारी, हर्ष पांडे, काजू पांडे, विनायक पांडे और आकाश पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *